फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wire breakage 17 hours without electricity

तार टूटने से 17 घंटे बिजली गुल

Fri, 19 Aug 2016 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 19 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Wire breakage 17 hours without electricity
शहर और देेहात के गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हाईटेंशन तार के फीडर पर टूट कर गिरने से शहर और देेहात के गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। एक लाख से अधिक लोग बिजली नहीं मिलने से 17 घंटे तक बेेहाल रहे। हैंडपंप के पानी से जरूरी कामकाज निपटाना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मचारियों के जद्दोजहद के बाद दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत की सांस मिली। भटवलिया स्थित 33/11 केवीए सब स्टेशन में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे वेस्ट फीडर और नार्थ फीडर के डॉयवर्जन प्वाइंट पर 33 हजार वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया।
विज्ञापन


उसरा बाजार सब स्टेशन के साथ ही नार्थ और वेस्ट फीडर से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते शहर के रामगुलाम टोला, गायत्रीपुरम के अलावा देेहात के सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घंटों बाद इन्वर्टर बैठ गया। गर्मी के चलते बच्चे रोने बिलखने लगे। घरवालों ने किसी तरह मनाया। सुबह के समय पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। हैंडपंप के पानी से लोगों ने कामकाज निपटाया। अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह में लाइनमैन खराबी दूर करने पहुंचें।


कई घंटों की मेहनत के बाद दोपहर दो बजे तार को सही किया गया। इसके अलावा देसही देवरिया के रामपुर चंद्रभान, पिपरा मदन गोपाल और पंडित मुंडेरा गांव का ट्रांसफॉर्मर जल गया है लेकिन ट्रांसफॉर्मर बदलने में अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते इलाके के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। एसडीओ नगर ने बताया कि फीडर पर तार टूटकर गिर गया था। शनिवार की दोपहर को आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed