{"_id":"5e9dd48a8ebc3ed57d583891","slug":"wine-found-deoria-news-gkp3486712173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख की लग्जरी गाड़ी से शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख की लग्जरी गाड़ी से शराब बरामद
विज्ञापन
ब्लाॅक प्रमुख की गाड़ी से बरामद शराब ।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी पर लगा था राहत वितरण के लिए जारी सरकारी पास
केस दर्ज कर पुलिस ने प्रमुख समेत तीनों आरोपियों को निजी मुचलके पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बनकटा। लग्जरी वाहन में शराब लेकर जा रहे सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों को बनकटा पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन पर डीएम की ओर से निर्गत राहत वितरण पास भी लगा था। प्रमुख के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही पैरवी के लिए फोन बजने लगे। एक जनप्रतिनिधि से जुड़े लोग भी थाने पहुंचे। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
सोमवार को बनकटा पुलिस टीम प्रतापपुर में लॉकडाउन ड्यूटी पर थी। इसी बीच खामपार की ओर से पास लगी एक लग्जरी गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोककर पूछताछ की तो चालक घबरा गया। तलाशी लेने पर उसमें दो पेटी और 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। इसके बाद गाड़ी में सवार सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह, विकास उर्फ गोलू और सत्येंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। तीनों को गाड़ी समेत थाने लाया गया। शराब मिलने की सूचना पर एसडीएम भाटपाररानी ध्रुव कुमार शुक्ला और सीओ पंचमलाल यादव भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
चर्चा है कि प्रमुख की लाइसेंसी रिवाल्वर भी गाड़ी में ही थी, लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही है। बनकटा एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि गाड़ी जब्त कर ली गई है। केस दर्ज कर तीनों पर तीनों पर कार्रवाई की गई है। पास के दुरुपयोग के सवाल पर वे कुछ कहने से इंकार कर दिए। वहीं, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लग्जरी वाहन से शराब बरामद की गई है। ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
एक सांसद का करीबी हैं प्रमुख
शराब के कारोबार में ब्लॉक प्रमुख का वर्चस्व है। इन्हें सत्ता के बदलाव की महारथ हासिल है। थाने में लोग एक सांसद के करीबी होने की भी चर्चा कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक कुछ पुलिस अधिकारियों का भी इन्हें संरक्षण प्राप्त है।
आठ घंटे थाने में रहे ब्लॉक प्रमुख
बनकटा। सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह को सोमवार की सुबह करीब पांच बजे प्रतापपुर में हिरासत में लेने के बाद थाने लाया गया। यहां से उन्हें करीब एक बजे 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
मैं घर पर हूं...आप लॉकडाउन का पालन करें
देवरिया। मुचकले पर छूटने के बाद सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह ने शाम पौने चार बजे फेसबुक पर अपडेट किया कि मेरी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मैं अपने दुकान से वापस आ रहा था तभी पुलिस ने रोक कर पूछताछ की है। मैं अपने घर पर परिवारवालों के साथ हूं, आप सभी लॉकडाउन का पालन करें।

ब्लाॅक प्रमुख की गाड़ी से शराब बरामद होने की सूचना पर जुटे अफसर व पुलिस टीम।- फोटो : DEORIA