{"_id":"61706c3e7fbe844eeb680379","slug":"wife-died-while-husband-injured-in-accident-deoria-news-gkp4136159131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर
भाटपाररानी। बाइक से पति के साथ बिहार में मैरवा धाम जा रही खामपार थाना क्षेत्र के सिरसिया पवार निवासी महिला की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
सिरसिया पवार के रामाश्रय साह अपनी 50 वर्षीया पत्नी कालिंदी देवी को बाइक से लेकर मैरवा धाम स्थित बाबा हरिराम का दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित श्रीपुर के पास उनकी बाइक पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गई। कालिंदी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे रामाश्रय साह बुरी तरह से घायल हो गए। उनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची मैरवा पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि सहित उनकी चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता जटाशंकर सिंह ने सिवान सदर अस्पताल जाकर घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए घायल रामाश्रय के समुचित इलाज व दोषी बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मैरवा संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आज पंचायत चुनाव हो रहा है, जिसके चलते व्यस्तता है। बावजूद इसके, वाहन की तलाश की जा रही है।