{"_id":"62b35af70f11292f8f3f3ab4","slug":"wife-arrived-before-procession-police-stopped-marriage-deoria-news-gkp441266657","type":"story","status":"publish","title_hn":"करने जा रहा था दूसरी शादी, बरात से पहले पहुंच गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करने जा रहा था दूसरी शादी, बरात से पहले पहुंच गई पत्नी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करने जा रहा था दूसरी शादी, बरात से पहले पहुंच गई पत्नी
देसही देवरिया। हेतिमपुर गांव में बुधवार देर शाम आ रही बरात में दूल्हे के पहुंचने से पहले ही उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर पहुंच गई। जब उसने हकीकत बताई तो रिश्तेदार खिसकने लगे। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रोकवा दी।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर गांव में बुधवार को झारखंड से युवक बरात लेकर आ रहा था। उसके पहुंचने से कुछ ही समय पहले उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर दुल्हन के घर आ धमकी। यहां दुल्हन के घर शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। सबको बरात आने का इंतजार था। पहले उसने दूल्हे का विवरण पूछा। जानकारी लेकर वह आक्रामक हो गई। उसने कहा कि जो दूल्हा यहां बरात लेकर आ रहा है, वह उसकी पत्नी है। और ये दोनों बच्चे उसी के हैं। यह बात सुनकर दरवाजे पर जुटे रिश्तेदार और गांव वाले भी भौचक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझाबुझाकर शादी को रोकवा दिया। जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर में जिस लड़की से शादी कराई जा रही थी, उसका सगा मामा ही अगुवा था। उसने यहां बताया था कि युवक की शादी नहीं हुई है। इस मामले में हेतिमपुर के प्रभारी चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्य ने बताया कि हेतिमपुर में झारखंड से बुधवार की शाम बरात आ रही थी। झारखंड से पहुंची महिला सहित सबको समझाकर घर भेज दिया गया है। शादी नहीं हुई।