{"_id":"56db29454f1c1b032d8b4db9","slug":"who-mlc-decided-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी कौन, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी कौन, फैसला आज
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
चुनाव मतगणना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी स्थानीय प्राधिकारी पद के मतगणना के लिए शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। मतों की गिनती रविवार की सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू होगी। इसके लिए आठ टेबल बनाए गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दोपहर तक परिणाम आ सकता है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
एमएलसी चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। देवरिया और कुशीनगर दोनों जिलों के 32 मतदान केंद्रों में करीब 94 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक-एक मत के लिए मतदाताओं की घेराबंदी की गई। उधर मतदाताओं ने आखिरी समय तक खामोशी नहीं तोड़ी। इसके चलते प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मतदाताओं ने किसे रहनुमाई का अधिकार दिया है यह रविवार की दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा।
शनिवार मतगणना एजेंट बनाने के लिए आवेदन किया गया। प्रत्याशियों के आवास और कार्यालयों में शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के दिल की धड़कने बढ़ गई हैं। उनके समर्थक जीत का समीकरण तय करने में जुटे रहे।