{"_id":"64b188bce469cb07ae0259c8","slug":"when-seen-with-his-sister-mrityunjay-was-killed-by-40-stabs-with-a-knife-deoria-news-c-208-1-deo1001-1374-2023-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत में गई जान: बहन के साथ देखा तो चाकू से 40 वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत में गई जान: बहन के साथ देखा तो चाकू से 40 वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया पर्दाफाश
Sat, 15 Jul 2023 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 03:41 PM IST
सार
बहन के साथ देखकर आपा खोए युवक ने चाकू से 40 वार कर मृत्युंजय के शरीर को छलनी कर डाला था। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में प्रेमिका के भाई सहित तीन ने जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन
देसाई देवरिया के बाल टिकरा गांव में मृत्युंजय की हत्या में प्रयुक्त हथियार कुआं से हुआ बरामद सं
विस्तार
देवरिया जिले में बलटिकरा गांव के मृत्युंजय की हत्या का राज फाश हो गया है। हत्या प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। बहन के साथ देखकर आपा खोए युवक ने चाकू से 40 वार कर मृत्युंजय के शरीर को छलनी कर डाला था। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में प्रेमिका के भाई सहित तीन ने जुर्म कुबूल कर लिया है। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू कुएं से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा गांव के रहने वाले मृत्युंजय चौहान (21) बुधवार रात दस बजे के करीब घर से शौच के लिए निकला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों ने हत्या का राज उगल दिया है। बताया है कि शौच जाने का बहाना बनाकर मृत्युंजय अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान बगीचे में उसकी हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चाकू से 40 वार किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवरिया में ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर बृहस्पतिवार रात पांच युवकाें को हिरासत में लिया था। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद इसमें से तीन युवकों ने राज उगल दिया। एक आरोपी ने बताया कि मृत्युंजय के बारे में गांव में चर्चा थी कि उसका संबंध उसकी बहन से है। घटना के दिन युवक ने बगीचे के पास की सड़क पर मृत्युंजय को आते देखा था। उसे शक था कि उसकी बहन भी किसी न किसी बहाने बगीचे की तरफ आ रही होगी।
युवक ने गांव के तीन युवकों को बुलाया और मृत्युंजय को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। बगीचे के पास मृत्युंजय और बहन को देखकर भाई आक्रोशित हो गया। उसने तीनों युवकों से हाथ, पैर पकड़ने को कहा और ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर प्रेमिका के भाई की निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं से चाकू बरामद कर लिया।
इसे भी पढ़ें: बिजली गिरने से मंदिर का गुंबज क्षतिग्रस्त
भाई करता रहा ताबड़तोड़ वार अन्य युवक पड़े रहे हाथ, पैर
मृत्युंजय की हत्या जघन्य तरीके से की गई है। प्रेमिका के भाई पर खून सवार हो गया था। वह किसी भी हाल में बख्शना नहीं चाहता था। पुलिस की पूछताछ में यहां तक पता चला है कि मृत्युंजय जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन हत्या करने वालों ने उनकी एक न सूची। जब उन्हें पता चल गया कि हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया है तो वह घटनास्थल पर शव छोड़कर फरार हो गए।
एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। पुलिस खुलासे के करीब है। शनिवार को घटना का सच सामने आ जाएगा। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।