{"_id":"65847fd4e419bf3b3d04f722","slug":"westerly-wind-increased-melting-sunlight-ineffective-deoria-news-c-208-1-deo1003-15594-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, धूप बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, धूप बेअसर
Thu, 21 Dec 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पूरे नहीं हैं अलाव के इंतजाम, सिर्फ बस स्टैंड में बना रैन बसेरा
देवरिया। ठंड में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे के बाद धूप खिली। लेकिन पछुआ हवा के चलते गलन बरकरार रही। दोपहर में कुछ समय तक आसमान में बादल भी छाए रहे। उधर, शहर में अब भी ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस बजे के बाद धूप निकली लेकिन हवा के चलते ठंड बरकरार रही। बीआरडीपीजी कॉलेज भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उसका असर पड़ रहा है, जिसके चलते यहां भी ठंड बढ़ी है। अभी दो-तीन तक मौसम की यही स्थिति रहेगी। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट रहेगी।
उधर, ठंड से बचाव के लिए बस स्टेशन परिसर स्थित दोनों रैन बसेरा, मछली हट्टा, रेलवे स्टेशन परिसर में ही अलाव जल रहा है, अन्य स्थानों पर अभी अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। बस स्टेशन परिसर में ही दो रैन बसेरे का इंतजाम है। ग्रामीण इलाकों में अलाव और रैन बसेरा का इंतजाम नहीं किया गया है। ठंड की चपेट में आने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बुखार, उल्टी, दस्त, पेट, सिर दर्द से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।