{"_id":"6105979f8ebc3ebf367357cc","slug":"welcomes-tokyo-olympic-relay-race-deoria-news-gkp403953165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना के साथ टोक्यो ओलंपिक रिले रेस का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना के साथ टोक्यो ओलंपिक रिले रेस का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना के साथ टोक्यो ओलंपिक रिले रेस का स्वागत
देवरिया। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के उत्साहवर्धन एवं खिलाड़ियों व आम जनमानस में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चली ओलंपिक जागरूकता रिले का स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। शनिवार दोपहर जिले की सीमा में पहुंचने पर भागलपुर, सोनूघाट सहित अन्य स्थानों पर रिले के चार सदस्यीय टीम आवभगत से अभिभूत दिखे। स्टेडियम में समारोह पूर्वक विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के बीच सभी ने भारतीय टीम को टोक्यो में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी।
दोपहर साढ़े 12 बजे रिले टीम स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। इसके पूर्व सोनूघाट चौराहे से बाइक जुलूस एवं झंडे के साथ चीयरअप करते और भारत माता का जयघोष करते हुए इसे स्टेडियम तक लाया जाएगा। स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि एवं सदर विधायक डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल में शामिल महिलाओं का शानदार प्रदर्शन जारी है। मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर इसकी शुरुआत कर दी है। आने वाले दिनों में अभी टीम और पदक जीतेगी। अच्छा प्रदर्शन एवं बेहतर टीम तैयार करने के लिए संबंधित खिलाड़ियों के प्रशिक्षक एवं स्टॉफ बधाई के पात्र हैं। देवरिया जिला भी खेलकूद गतिविधियों में सदा आगे रहा है। यहां के खिलाड़ी भी ओलंपिक तक पहुंचे, यह शुभकामना है। रिले टीम के सदस्य रतन गुप्ता ने बताया कि जगत फाउंडेशन की ओर से बरेली से 23 जुलाई को इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। प्रदेश के 51 जिलों से गुजरते हुए 3625 किमी की यह यात्रा करेगी और आम जनमानस को खेल के प्रति जागरुक करेगी। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने कहा कि जगत फांडेशन का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को आपस में जोड़ने एवं ओलंपिक के प्रति उत्सावर्धन के लिए यह अच्छी पहल है। जिला ओलंपिक संघ के शिवानंद नायक ने कहा कि खेल में जिले के खिलाड़ी सदैव आगे रहे हैं, खेल संघ भी इनकी मदद कर रहे हैं। संचालन जिला ताइक्वाडो संघ सचिव गिरीश सिंह ने किया। इस दौरान एडीएम कुंवर पंकज, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अखिलेंद्र शाही, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद शाही, शकील अहमद, सुभाष राय, मनोज कुुश्वाहा, शालिनी शर्मा, रवि शर्मा, कादिर आलम, विक्रम गुप्ता, जिला कबड्डी संघ के सचिव शिवेंद्र तिवारी, कुंदन मणि, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान कानू, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, संजय तिवारी, नरेंद्र मोहन सिंह, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
रिले टीम के सदस्यों को किया गया सम्मानित
मौके पर रिले टीम के सदस्य रतन गुप्ता, दीपक गुप्ता, शरद, लखन एवं सदर विधायक को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सदस्यों ने कहा कि देवरिया जिले में किया गया स्वागत यादगार रहेगा।