फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   welcomed new year

उत्साह के साथ युवाओं ने किया नए साल का स्वागत

Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
welcomed new year
उत्साह के साथ युवाओं ने किया नए साल का स्वागत
विज्ञापन

देवरिया। जिले के लोगों ने नए वर्ष 2021 का पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ स्वागत किया। सुबह में लोगों ने ईश्वर से कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की प्रार्थना की। बाइक व चारपहिया वाहनों से युवा आसपास के पिकनिक स्थलों पर निकल गए। वाहनों को गुब्बारे व फूलों से उन्होंने आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था। अन्य दिनों की अपेक्षा शहर के रेस्तरा व होटल, फूलों की दुकान, पार्कों में चहल-पहल अधिक रही। सभी ने एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर बधाई दी।
बृहस्पतिवार की रात 12 बजते ही लोगों ने मोबाइल एवं सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को नए वर्ष एवं नए दशक के पहले दिन के आगाज की जोरदार बधाई दी। देर रात तक बधाई देने और स्वीकार करने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार की सुबह मंदिरों एवं घर के पूजा स्थल पर नववर्ष के आगमन पर विशेष पूजन व आरती की गई और साथ में सभी के कल्याण की कामना की गई। इसके बाद अधिकांश युवाओं ने जो पहले ही बाहर जाने की योजना बना रखे थे, अपने साथियों संग कुशीनगर, गोरखपुर सहित अन्य नजदीकी पिकनिक स्थलों की ओर रवाना हो गए। शहर के रेस्टोरेंट व पार्कों में भी खूब चहल-पहल रही। देवरही मंदिर एवं भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर में भी नियत समय पर लोगों ने पूजा अर्चना की। जलकल रोड स्थित फूलों की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे ज्यादा गुलाब का फूल जो 20 रुपये में एवं फूलों से सजा बुके 250 रुपये तक में बिका। यहां के कुछ दुकानदारों ने सड़कों के आगे तक दुकानें सजा ली थी, इससे आने-जाने वालों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मस्ती के बीच लोगों में नहीं दिखा कोरोना का डर
शहर के विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर शुक्रवार की दोपहर में लोग पिकनिक मनाने जुटे रहे। सबसे ज्यादा भीड़ न्यू कालोनी के पं.दीनदयाल पार्क में रही। भीड़ का आलम यह रहा कि पार्क के बाहर व अंदर दोनो जगहों पर पैर रखने की जगह भी नहीं रही। बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना ही परिवार संग आए लोगों ने पिकनिक मनाई। यहां पर युवाओं ने खूब सेल्फी भी ली और एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दोनो चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभा
जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में पास्टर समर्पण राय ने मसीही समाज के लोगों के बीच सुबह में प्रार्थना कराई। उन्होंने लोगों को प्रभु यीशु के संदेशों से परिचित कराते हुए दुनिया में प्यार व आपसी सद्भाव की भावना को और बढ़ाने का संकल्प दिलाया। कसया बाईपास मार्ग स्थित संत पुष्पा चर्च में फादर टोबिन ने प्रार्थना कराई।

---
मनाया गया ओम एस्ट्राल का वार्षिक कार्यक्रम
इस बार भी नववर्ष के पहले दिन राघवनगर स्थित ओम एस्ट्राल का वार्षिक कार्यक्रम स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी परिसर में मनाया गया। एक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुति के बीच युवाओं ने आयोजन को यादगार बना दिया। मुुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव रहे। फलक और फरजाना का डुएट डांस, सैम एंड ग्रुप का मिक्स सांग व डांस, विवेक दूबे ने तेरी मिट्टी में मिल जावां..., कार्तिकेय मिश्र ने संदेशे आते हैं..., राज डांस एकेडमी की ओर से प्रस्तुत किया गया ग्रुप डांस, राजन गुप्ता का सोलो डांस, रेक्स एकेडमी एवं अर्चना गुप्ता, मेराज का सोलो डांस, एबीसीडी ग्रुप का डांस, राज ग्रुप का ग्रुप डांस सहित अन्य प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। मौके पर मिताली मिश्रा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, राजन गुप्ता को सुपर मानीटर मेल व पूजा गुप्ता को सुपर फीमेल मानीटर का अवार्ड दिया गया। इसी क्रम में मिताली मिश्रा एवं अमन चौरसिया को बेस्ट एंकर का खिताब दिया गया। इसके अलावा अंकिता पांडेय, सीता यादव, किशन सिंह, श्रेया त्रिपाठी, ऋषिकेश प्रजापति, पूजा ग्रुप्ता, अभिषेक चौधरी, नेहा पांडेय, सैफुल्लाह खा, अंजू गुप्ता, श्रेया गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक केशवधर द्विवेदी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान ब्रांच की प्रबंधक सुष्मिता श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, दिप्ती, संजू पाठक, पूनम मद्धेेशिया, आशुतोष यादव, उज्ज्वल पांडेय, सुबोध तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed