फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Weekly closure dispute

सप्ताहिक बंदी को लेकर मतभेद

Sat, 26 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 26 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

सप्ताहिक बंदी को लेकर रुद्रपुर के व्यापार मंडल में आम सहमति नही बन पा रही है। यहां व्यापार मंडल के दो संगठनों के बीच बंदी को लेकर मतभेद देखा गया। 

शनिवार को एक संगठन बंदी कराने का ऐलान किया तो दूसरे संगठन के लोग इसके विरोध पर उतर गए। 

रुद्रप़ुर में व्यापारियों के बीच जिला उद्योग व्यापार मंडल और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नाम से दो संगठन काम करते है।

 जिलाधिकारी की ओर से नगर में शनिवार को सप्ताहिक बंदी की घोषणा की गई है। इस आदेश का नगर पंचायत और तहसील प्रशासन को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने लाउडस्पीकर से शनिवार को सप्ताहिक बंदी के दिन दुकाने बंद करने का प्रसारण करवाया। 

उन्होंने नगर में खुली दुकानों को बंद करने की अपील की। वहीं दूसरे संगठन ने इस अपील को खारिज कर दिया। दूसरे संगठन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमापति शुक्ल ने कहा कि व्यापारी शनिवार को दुकान बंद करने के लिए बाध्य नहीं है क्योंकि डीएम की ओर से ऐसा आदेश नहीं दिया गया है। 

बंदी को लेकर मतभेद उपजने के बाद नगर में दोपहर बाद आधी से अधिक दुकानें खुल गई। सप्ताहिक बंदी रुद्रपुर में कई वर्षों से फ्लॉप रही है। इसे कड़ाई से लागू कराने के लिए नगर पंचायत और प्रशासन मिलकर काम करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed