फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   we will won all seven seats in assembly election: vivek thakur

पिछली बार छह, इस बार सातों सीटें जीतेंगे : विवेक ठाकुर

Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
we will won all seven seats in assembly election: vivek thakur
पिछली बार छह, इस बार सातों सीटें जीतेंगे : विवेक ठाकुर
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में हमें छह सीटों पर कामयाबी मिली थी, इस बार जिले की सातों सीट जीतेंगे। 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन दोपहर 12 बजे सोनूघाट के पास हो रहा है।

विवेक ठाकुर बृहस्पतिवार को औराचौरी पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के आगमन के बाद यह विश्वास है कि भाजपा देवरिया की सातों विधानसभा सीट जीतेगी। प्रधानमंत्री मोदी सात वर्षों से लगातार महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण, किसानों के भले, गांव-गरीब-नौजवान के हित में काम करते आ रहे हैं। मोदी सरकार के विकासपरक कार्यों का आमजन पर सीधा छाप दिख रहा है। एक चाय बेचने वाले से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचे मोदी के प्रति आमजन का आकर्षण है। भाजपा प्रत्याशियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से यह रैली सफल होगी। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी प्रधानमंत्री के साथ मंच पर रहेंगे। रैली प्रभारी आगरा भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए सभी लोग सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, महिला मोर्चा की ओर से महिलाओं के हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाकर व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चाय का स्टाल लगाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए आग्रह करेंगे। इसमें विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की सहभागिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed