{"_id":"62069e8c6d0b760f3f67e1bc","slug":"water-level-of-sarayoo-river-incresed-deoria-news-gkp426636876","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि, पीपा पुल का संपर्क मार्ग डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि, पीपा पुल का संपर्क मार्ग डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि, पीपा पुल का संपर्क मार्ग डूबा
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में शुक्रवार को वृद्धि से पीपा पुल पर आवागमन बाधित हो गया। पीपा पुल का संपर्क मार्ग डूब गया है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में एक फीट छह इंच बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। संपर्क मार्ग डूबने से दो पहिया वाहन और पैदल राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सरयू नदी का पानी पीपा पुल संपर्क मार्ग के ऊपर से बहने लगा। पैदल राहगीर किसी तरह बालू भरी बोरियों के ऊपर से आ-जा रहे हैं। नदी के रास्ते से परसियां-विशुनपुर देवार के 52 टोलों, मऊ, बलिया आदि जनपदों के लोगों के अलावा दूधिया, दैनिक मजदूरों, नौकरीपेशा और छात्रों की आवाजाही होती है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। पैदल राहगीरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है।