{"_id":"6104477d8ebc3ef75b30eaa2","slug":"water-level-of-sarayoo-river-increased-deoria-news-gkp403835323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि, सांसत में तटवर्ती गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि, सांसत में तटवर्ती गांवों के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि, सांसत में तटवर्ती गांवों के लोग
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। जलस्तर में कमी और स्थिरता के बाद पिछले 24 घंटे में नदी में पांच सेमी का इजाफा हुआ है। नदी खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण तटवर्ती गांवों के लोग सांसत में हैं।
सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है। बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंच गया है। भदिला प्रथम गांव चारों ओर से पानी से घिर जाने के कारण टापू हो गया है। जहां लोगों की आवाजाही नाव के जरिए हो रही है। दियारा क्षेत्र के सात मजरों के अलावा गौरा, कटइलवा, नौकाटोला, बेलडॉड, कुवाइच टोला, मठियां आदि गांवों तक बाढ़ का पानी फैल गया है। जबकि गोरखपुर जनपद के विस्थापित कोल खास गांव में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में हो रही उठा-पटक से सभी बाढ़ जैसी आशंका को लेकर सशंकित हैं। नदी में विलीन कुरह परसियां, पैना-रामजानकी मार्ग पर मेहियवां गांव के निकट सहित कुछ जगहों पर कटान भी कर रही है। दूसरी ओर राप्ती भी उफान पर है। इस संबंध में एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जलस्तर में थोड़ी सी तेजी दर्ज की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव आदि की व्यवस्था करा दी गई है।