फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   water level decreased,troublesome increased

बाढ़ का पानी हटने से गांवों में उठ रही दुर्गंध, बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
water level decreased,troublesome increased
बाढ़ का पानी हटने से गांवों में उठ रही दुर्गंध, बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर कमी हो रही है। पिछले दो दिनों से नदी के जलस्तर में 20-20 सेमी की कमी आई है। गांवों से बाढ़ का पानी हटने से दुर्गंध उठ रही रही है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोगों में संक्रामक बीमारियों का भय बना हुआ है। साथ ही जगह-जगह कटान का अंदेशा बना हुआ है। कुछ जगहों पर कटान हो रही है।
बुधवार को थाना घाट पर बने मीटर गेज पर सरयू खतरे के निशान 66.50 मीटर से एक मीटर आठ सेमी ऊपर 67.58 मीटर पर बह रही है। पिछले दो दिनों से रोजाना जलस्तर में करीब 20 सेमी की कमी आ रही है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है। पिछले वर्ष 68.20 मीटर की अपेक्षा इस बार नदी 68.15 मीटर तक पहुंची थी। सरयू में सैलाब उमड़ने से राप्ती भी उफान पर है। इससे परसियां-विशुनपुर देवार के 26 टोले बाढ़ से घिरे हैं। भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। जबकि बरांव, मोहरा, समोगर, मनियापार, कपरवार, मठियां, कुवाईच टोला, नौका टोला, बेलडॉड, कटइलवा की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। फसलें बर्बाद हो रही हैं। नदी के पीछे हटने से बाढ़ का पानी गांवों और खेतों से दूर हो रहा है। लेकिन गांवों में दुश्वारियां ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। इस बार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंध को लेकर लोग नाखुश हैं। यहां तक कि फसलों के नुकसान का आंकलन न किए जाने से किसानों में आक्रोश है। नदी के जलस्तर में निरंतर हो रही कमी से कटान की संभावना प्रबल हो गई है। कहीं-कहीं पर कृषि भूमि और बंधों पर नदी कटान कर रही है। नदी में आए बाढ़ से दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट बना हुआ है। वहीं चारा के अभाव में पशुओं की सांसत बढ़ गई है। इस संबंध में सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर में निरंतर कमी नोट की जा रही है। हालात सामान्य है। कुछ जगहों पर कटान की स्थिति सामने आई है। जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ राहत शिविर केंद्र से दो दर्जन बकरियां चोरी
मईल। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर तेलिया कला से बाढ़ शिविर के पास बांधी गई 25 बकरिया अज्ञात चोरों ने उठा ले गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के चक्की मूसा दोही के सरजू नदी के बाढ़ से बचने के लिए बाढ़ राहत शिविर तेलिया कला में बनाया गया है। चक्की मूसा दोही के सुरेश तुरहा ने तेलिया कला शिविर के पास बाढ़ से बचने के लिए अपना 25 बकरियां बांधा था। जिसको रात में अज्ञात चोरों ने उठा ले गए। जब रात में नींद टूटा तो बकरी ना देख कर खोजबीन करने लगा, लेकिन पता नहीं लग पाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed