फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water entered the control room, supply stalled to two hundred and fifty villages

कंट्रोल रूम में घुसा पानी, ढाई सौ गांवों की आपूर्ति ठप

Thu, 15 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water entered the control room, supply stalled to two hundred and fifty villages
विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू के कंट्रोल रूम में पानी घुसने के बाद्र उपकरणों को व्यवस्थित किया गया। - फोटो : DEORIA
कंट्रोल रूम में घुसा पानी, ढाई सौ गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू का हाल, नाला सफाई कराकर निकाला जा रहा पानी
बृहस्पतिवार को पूरे दिन और रात को नहीं मिली बिजली
खुखुंदू/बैतालपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खुखुंदू और बैतालपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर जलमग्न हो गया है। हालात यह है कि बृहस्पतिवार सुबह कंट्रोल रूम में पानी घुस गया। जिससे ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उधर, जल निकासी के लिए नाले की सफाई कराई गई है। फिर भी शुक्रवार को ही आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को बृहस्पतिवार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू से मुसैला, बड़हरा, वीरपुर मिश्र, बैरौना, खुखुंदू, परसिया, सिसई, रजवल, गड़ेर, नूनखार कस्बा सहित सोनबरसा, मरहवां, बभनी, सकरापार, खुखुंदू, जैतपुरा, खजुरी, जुआफर, पड़री, बारीपुर, सिसवा, एकडंगा, शेरवां बभनौली, तेनुआ, मझवलिया, सझवलिया लक्ष्मीपुर, चकिया छोटी रार, पिपरा खेमकरण सहित ढाई सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। लगातार हो रही बारिश से पूरा उपकेंद्र जलमग्न हो गया है, जिससे बृहस्पतिवार सुबह से आपूर्ति ठप हो गई है। पानी निकालने के लिए निगम के कर्मचारियों ने नाला सफाई कराकर जल निकासी शुरू करा दिया है। हालांकि बारिश बंद नहीं हुई तो कई दिनों तक आपूर्ति ठप रह सकती है। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि पानी निकलने के बाद कंट्रोल रूम में हीटर लगाकर नमी सूखानी पड़ेगी। फिर आपूर्ति बहाल हो पाएगी। यह तभी संभव है, जब कंट्रोल रूम से पानी निकल जाए। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि नाला सफाई कराकर पानी निकाला जा रहा है। वैसे आपूर्ति शुक्रवार को ही बहाल हो पाएगी, जबकि बैतालपुर उपकेंद्र में पानी घुसने के कारण करीब 271 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर समेत सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप, बढ़ी परेशानी
भटनी। बुधवार से शुरू हुई लगातार बारिश से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। बिजली के अभाव में नगर समेत सौ गांवों के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार भोर में तेज हवा के साथ जैसे ही बारिश शुरू हुई, वैसे ही नगर के साथ ही सौ गांवों की बत्ती गुल हो गई। आलम यह है कि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कभी 10 से 20 सेकेंड तो कभी पांच मिनट दर्शन देकर बिजली के आने और जाने का क्रम बना रहा। सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। जिन्होंने टंकी आदि में पानी स्टोर किया था, उन लोगों ने तो किसी तरह काम चला लिया, लेकिन जिनके पास यह सुविधा नहीं थी, उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों से उन्होंने किसी तरह दो-चार बाल्टी पानी की व्यवस्था की। बावजूद इसके, उनकी जरूरत पूरी नहीं हो पाई। अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से जगह-जगह फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित है। बारिश से काम करने में भी दिक्कत आ रही है। जल्द से जल्द सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed