{"_id":"61b8dde7cb454805502a0813","slug":"was-posted-in-home-guard-department-through-fake-certificate-case-registered-deoria-news-gkp4198938190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए होमगार्ड विभाग में था तैनात, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए होमगार्ड विभाग में था तैनात, केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी करने के आरोप में होमगार्ड कर्मी पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जबकि विभाग ने आरोपित को बर्खास्त कर दिया है। आरोपित करीब 32 साल से तैनात था।
आइजीआरएस पर शिकायतकर्ता ने बताया था कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र जंगल बेलवा गांव निवासी जाहिद अंसारी ने नियुक्ति के समय अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना से आठवीं कक्षा का अंकपत्र और चरित्र प्रमाण फर्जी बनवाकर दिया था। इस मामले की जांच जिला कमांडेंट दिनेश ढिंगरा ने सहायक कमांडेंट अशोक कुमार से कराई। जांच में पाया गया कि जाहिद आठवीं पास नहीं है। उसने जो प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था, उसे कूटरचना से तैयार किया गया था।
इस पर जिला कमांडेंट ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जालसाजी के आरोपित होमगार्ड कर्मी पर केस दर्ज करने के लिए कहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात में जाहिद अंसारी पर जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। सहायक कमांडेंट ने बताया कि होमगार्ड कर्मी करीब 1989 ने विभाग में तैनात था। आरोप सही पाए जाने के बाद उसको विभाग से हटा दिया गया है। इस मामले की शिकायत जंगल बेलवा निवासी व्यास ने किया था। वेतन मद में मिले धन की रिकवरी करने का आदेश आला अफसरों से मिलने के बाद किया जाएगा। होमगार्ड की ड्यूटी यातायात व्यवस्था में थी।