फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ward boy hangama

Deoria News: नशे में धुत वार्ड बॉय ने अर्धनग्न होकर अस्पताल परिसर में मचाया उत्पात

Sat, 06 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
ward boy hangama
सीएमओ ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की कही बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में तैनात वार्ड बॉय शुक्रवार को कार्य दिवस में नशे में धुत होकर अर्धनग्न हो गया और हुड़दंग मचाने लगा। करीब एक घंटे तक उसकी इस हरकत की वजह से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


रामपुर कारखाना के डुमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रवि प्रकाश तिवारी नाम का एक वार्ड बॉय तैनात है। शुक्रवार की दोपहर में वह नशे में धुत होकर बड़बड़ा रहा था। इसके बाद अचानक अपनी पैंट उतार दी और अर्धनग्न हो गया। इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में सबको दौड़ाने लगा। इससे प्रसव कक्ष में तैनात महिला स्टाफ एवं अन्य पुरुष कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। शहबाजपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट शेषनाथ यादव अस्पताल में किसी काम से गए थे। इसी बीच उनसे उलझ गया और झड़प करने लगा। बात बिगड़ गई तो उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से मामले की शिकायत की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वार्ड बॉय की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार झा ने बताया कि इस तरह की हरकत की कोई जानकारी मुझे नहीं है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेकर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed