फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vyaya prekshak inspected monitoring center

Deoria News: व्यय प्रेक्षक ने किया मीडिया माॅनीटरिंग सेंटर का निरीक्षण, दिए निर्देश

Sat, 25 May 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
vyaya prekshak inspected monitoring center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। व्यय प्रेक्षक 66-देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एम रतन कुमार ने शुक्रवार की शाम कलक्ट्रेट स्थित मीडिया माॅनीटरिंग सेंटर एवं इलेक्शन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान की तिथि एक जून के निकट होने को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षक ने जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव से विभिन्न संचार माध्यमों पर प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार पर किए जा रहे खर्च का ब्योरा तलब किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगाह रखी जाए। फेक न्यूज, अफवाह की सूचना से रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराएं। साथ ही फैक्ट चेक कर अफवाह का खंडन भी किया जाए। यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एमसीसी के उल्लंघन की शिकायत मिले तो निर्वाचन कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने सुविधा एप के बारे में भी जानकारी ली। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 484 आवेदन किए जा चुके हैं। इसमें सभी का समयबद्ध निस्तारण कर दिया गया है। इसके बाद प्रेक्षक ने इलेक्शन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सी-विजिल एप की प्रगति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीपीओ केके सिंह, आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, अपर संख्या अधिकारी अवधेश सिंह, चंद्रमौलि, मारुति सिंह, अंकित मिश्रा, संतोष सोनी, अभय प्रताप सिंह बघेल, रंजन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed