फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   votting preparations complete, polling parties will leave today

मतदान की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 29 Nov 2020 06:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
votting preparations complete, polling parties will leave today
मतदान की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
16 मतदान केंद्रों पर 3358 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के सभी 16 ब्लॉक कार्यालय परिसर में बने मतदेय स्थल पर वोट डाले जाएंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन आरक्षित सहित कुल 19 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक में पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार कार्मिक तैनात किए गए हैं, जिसमें मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल हैं। 16 सेक्टर, सात जोनल मजिस्ट्रेट तथा तीन आरक्षित सहित 19 माइक्रो ऑर्ब्जवर तैनात किए गए हैं। मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

एक दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, मतदान की होगी वीडियोग्राफी
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। सभी मतदेय स्थलों पर मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतदेय स्थल के अंदर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मतदेय स्थलों पर होगा मतदान
जिले के सभी 16 ब्लॉक कार्यालय परिसर में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जनपद के क्षेत्र पंचायत कार्यालय देसही देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, तरकुलवा, बैतालपुर, गौरी बाजार, रुद्रपुर, सदर देवरिया, भलुअनी, बरहज, लार, भागलपुर, सलेमपुर, भटनी, भाटपाररानी एवं बनकटा में मतदेय स्थल बनाया गया है।
मतदाताओं के लिए रहेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
एक दिसंबर को मताधिकार के प्रयोग के लिए संबंधित मतदाताओं के लिए इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश होगा।
.........
नौ वैकल्पिक पहचान पत्र होंगे मान्य
मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। जो मतदाता अपना पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। इन अनुमन्य पहचान पत्रों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक क्षेत्रों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए अधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं, जिनमें संबंधित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो, द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि, डिप्लोमा का प्रमाण पत्र मूल रुप में एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधित पहचान पत्र में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
.......
मतदाताओं को मिलेगा गुलाबी रंग का बैलेट पेपर
चुनाव में मतदाताओं को गुलाबी रंग का बैलेट पेपर मिलेगा, जिस पर मतदाताओं को अपना अधिमान अंकित करना होगा। मतपत्र पर अंकित अधिमान के अंकों में होने के अलावा कुछ भी लिखावट चिह्न मिलने पर मतपत्र अवैध हो जाएगा।

.....
पीठासीन अधिकारी के पास मौजूद पेन से ही अंकित करना होगा अधिमान
अधिमान के लिए आयोग की ओर से पेन उपलब्ध कराई गई है। पेन पीठासीन अधिकारियों के पास रहेगी, उसी से ही अधिमान अंकित करना होगा।
तीन दिसंबर को होगी मतगणना
मतदान के बाद मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यलय में जमा होंगी। इसके बाद मजिस्ट्रेट की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल गोरखपुर में जमा होगी। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मतदान को लेकर जनपद की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। ये दुकानें एक दिसंबर को मतदान की समाप्ति के बाद खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed