फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voter information slip and voter guide will be provided till 26 feb.

हर मतदाता को 26 तक मिल जाएगी पर्ची, परिवार वोटर गाइड

Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
voter information slip and voter guide will be provided till 26 feb.
हर मतदाता को 26 तक मिल जाएगी पर्ची, परिवार वोटर गाइड
विज्ञापन

देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद में मतदाता सूचना पर्ची का वितरण प्रारंभ हो चुका है। 26 फरवरी तक सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी। मतदाता सूचना पर्ची के वितरण का कार्य बीएलओ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत 80 से भी अधिक करने के लिए मतदाताओं को समय से मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कराया जा रहा है।
प्रयास है कि जनपद के सभी 23,61,480 मतदाताओं को मतदान से पांच दिन पूर्व मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध हो जाए। इस सूचना पर्ची के माध्यम से मतदाता को अपने बूथ एवं वोटर लिस्ट में क्रमांक की जानकारी मिल जाएगी। मतदान के दिन इस पर्ची के साथ चुनाव आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र अथवा 12 अन्य पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, सरकार/पीएसयू की ओर से कर्मचारियों के लिए जारी सेवा पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड, सांसद/विधायक/विधान परिषद के सदस्यों को जारी किये गए सरकारी पहचान पत्र में से किसी भी एक पहचान पत्र के साथ मताधिकार का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी कारणवश वोटर को मतदाता सूचना पर्ची नहीं मिल पाती है तो उसे घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। मतदान के दिन तीन मार्च को प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे, जिससे संपर्क करके मतदाता सूची में अपना क्रमांक एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर गाइड का हो रहा है वितरण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाओं से अवगत कराने के लिए इस बार वोटर गाइड का वितरण किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने 5,90,445 वोटर गाइड उपलब्ध कराई है। मतदाता सूचना पर्ची के साथ ही प्रति परिवार एक वोटर गाइड का वितरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed