फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Voluntary blood donation camp will be organized today in memory of martyrs on Kargil Day

Deoria News: कारगिल दिवस पर शहीदों की याद में आज आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Wed, 26 Jul 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Voluntary blood donation camp will be organized today in memory of martyrs on Kargil Day
देवरिया। कारगिल दिवस पर पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें 18 से 65 वर्ष तक के व्यक्ति जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है, उत्साह पूर्वक आकर महादान कार्यक्रम के प्रतिभागी बन सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल ''आइए करें रक्तदान, हो स्वस्थ भारत का निर्माण'' अभियान के तहत इस बार भी शहीदों को इस महादान कार्यक्रम से श्रद्धांजलि दी जाएगी। कारगिल विजय दिवस पर लहू देश के लिए कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के अलावा कोई भी व्यक्ति आकर रक्तदान कर सकता है। चिकित्सकों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति 90 दिन बाद फिर से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के पूर्व आपका वजन एवं बीपी जांच की जाती है। इसके साथ ही रक्त ग्रुप की जांच के साथ ही एड्स, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी सिफिलिस, मलेरिया व अन्य कई जांच निशुल्क की जाती है। पुलिस लाइन में सुबह 10:30 बजे एसपी संकल्प शर्मा इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


वीर शहीदों के लिए करें रक्तदान

एसपी संकल्प शर्मा ने मंगलवार को बताया कि रक्तदान जैसा महान कार्य सभी को करना चाहिए। युवाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। बुधवार को पुलिसकर्मी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed