फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Volleyball: Kushinagar won the title by defeating Rudrapur

वॉलीबाल : रुद्रपुर को हराकर कुशीनगर ने जीता खिताब

Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Volleyball: Kushinagar won the title by defeating Rudrapur
पड़री बाजार (देवरिया)। रामचंद्र इंटर कॉलेज चोरडीहा के मैदान में सोमवार को बाबा महाराज स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुशीनगर और रूद्रपुर की टीमों के बीच खेला गया। कुशीनगर की टीम ने रुद्रपुर की टीम को 2–1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में कुशीनगर ने भरथुआ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में आईपीपी रुद्रपुर ने बरियारपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला कुशीनगर और रुद्रपुर के बीच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें अंततः कुशीनगर ने 2–1 से जीत दर्ज कर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मैच के दौरान कमेंट्री सोनू पांडेय और विपिन कुशवाहा ने की, जबकि मैच रेफरी की भूमिका उदयभान यादव, सोनू और सुनील शाह ने निभाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राधारमण कुशवाहा, अजित मिश्रा, राम प्रवेश यादव, शिव कुमार, सोनू पांडेय, किशन पांडेय माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed