{"_id":"6650f4cc8f64eef36a0e2528","slug":"vishesh-welcommed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-126422-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुजरात लीग खेलकर गांव लौटे विशेष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुजरात लीग खेलकर गांव लौटे विशेष का स्वागत
Sat, 25 May 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
पथरदेवा के कूर्मिपट्टी खेल मैदान पर फुटबालर विशेष पांडेय का किया गया स्वागत।संवाद
...फोटो
कुर्मीपट्टी खेल मैदान में महिला फुटबाल खिलाड़ियों को विशेष ने सिखाया फुटबाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। गुजरात में फुटबाल लीग खेल कर लौटे विशेष पांडेय का शुक्रवार को ग्रामीणों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने स्वागत किया। वह कुर्मीपट्टी खेल मैदान में पहुंचे और अभ्यास कर रहीं महिला खिलाड़ियों को खेल के बारे में और जानकारी दी।
गुजरात फुटबाल टीम में विशेष की अलग पहचान है। वह गुजरात की सीनियर टीम के सदस्य हैं। जिले के तरकुलवा गोपालपुर निवासी रजनीश पांडेय के पुत्र विशेष गुजरात फुटबाल में एक अलग पहचान बना चुके हैं। गुजरात सीनियर फुटबाल टीम में खेलने वाले विशेष अभी हाल ही में संपन्न हुए गुजरात फुटबाल लीग में अपनी टीम कर्णावती नाइट्स को विजेता बनाकर अपने गांव लौटे हैं। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार को बघौचघाट के कुर्मीपट्टी खेल मैदान पर विशेष पहुंचे तो अभ्यास कर रहीं महिला फुटबाल खिलाड़ियों को भी उन्होंने बेहतर खेल कैसे हो, इसके लिए प्रेरित किया। विशेष के पहुंचने पर खिलाड़ियों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। खेल मैदान के प्रशिक्षक जयकुमार राव और महिला खिलाडि़यों ने उन्हें फुटबाल देकर उनका मनोबल बढ़ाया। महिला खिलाडि़यों में हिना, आयशा, सुष्मिता, फरीदा के कहने पर विशेष ने उन्हें फुटबाल के गुर भी सिखाए। इस अवसर पर विशेष ने खिलाड़ियों से कहा कि जब आप अपने साथी खिलाड़ी पर भरोसा करना और तालमेल बनाना सीख जाएंगी तो आप को हराना विरोधी टीम के लिए मुश्किल हो जाएगा। अपने खानपान पर ध्यान देते हुए भोजन कम करें और पेय पदार्थ पर ज्यादा निर्भर रहें। अगर एक कामयाब खिलाड़ी बनना है तो बाजार में बिकने वाले फास्टफूड से परहेज करें।
विज्ञापन
ग्राउंड की खिलाड़ी हिना और आयशा ने बताया कि इनके साथ खेल की जानकारी लेकर बहुत अच्छा लगा। आगे हमारे जीवन में यह मददगार साबित होगा। प्रशिक्षक जयकुमार राव ने कहा कि विशेष बहुत बेहतरीन फारवर्ड खिलाड़ी हैं। एक दिन वह देश के लिए खेलेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।