{"_id":"614a208c8ebc3e0af40f64cf","slug":"viral-fever-patients-increased-crowd-gathered-in-district-hospital-deoria-news-gkp4100917169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्ची के लिए धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्ची के लिए धक्का-मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्ची के लिए धक्का-मुक्की
देवरिया। बदलते मौसम से सर्दी-जुकाम के साथ ही खांसी और बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। निमोनिया व उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसके चलते मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। औसतन जहां इलाज के लिए एक हजार मरीज आते थे, वहां 1472 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सर्दी, खांसी, बुखार, झटका, निमोनिया, उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ अधिक रही। बाल रोग विभाग में 107 मरीजों का इलाज किया गया।
सुबह सात बजते ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की लाइन लगने लगी। आठ बजे काउंटर खुला तो लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। अस्पताल परिसर वाहन खड़ा करने के लिए भी जगह कम पड़ रही थी। कुछ बेतरतीब वाहन खड़े होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर देखने को मिली। इस कारण देर से पहुंचे कई मरीजों का अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर नहीं आ सका। जिस कारण उनको प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करना पड़ा। जिला अस्पताल के ओपीडी काउंटर, सर्जन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, आई रोग विशेषज्ञ कक्ष, फिजीशियन कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, जांच लैब कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इधर महिला अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं, अन्य महिलाओं की इलाज को भीड़ उमड़ पड़ी।
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो सका पालन
अस्पताल में भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार हो गए। पर्ची काउंटर से लगायत चिकित्सक कक्ष और जांच केंद्र तक लोग धक्का-मुक्की करते दिखे। कई लोग मास्क लगाना भी उचित नहीं समझे।
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल आने वालों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की तादात अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. एएम वर्मा, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज।