फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   viral feaver

वायरल फीवर के मरीज बढ़े

Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
viral feaver
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज आ रहे उपचार के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में हाल के दिनों में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज वायरल फीवर वाले पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड भी ऐसे मरीजों से भरे हैं।
बाल रोग की ओपीडी में पहले की तुलना में दोगुने मरीज पहुंच रहे हैं।
बच्चों के इलाज के लिए दोगुनी भीड़ लग रही है। पहले बुखार से जुड़े तकरीबन 50-60 मरीज आते थे, लेकिन इन दिनों प्रतिदिन औसतन 150 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश बुखार, जुकाम, खांसी, सांस फूलने, झटका, टायफाइड, निमोनिया आदि के पीड़ित हैं। हर रोज गंभीर रूप से बीमार तकरीबन बीस से तीस मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वहीं फिजीशियन के पास 125 से अधिक बड़े लोग बुखार, पेट, सिर, बदन दर्द, चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय रैनो, एडनो, आरएसबी वायरस, नार्मल फ्लू का संक्रमण हो रहा है।
विज्ञापन

पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड फुल
जिला अस्पताल की पीआईसीयू में पंद्रह बेड और चिल्ड्रेन वार्ड भरा पड़ा है। कई लोग भर्ती के लिए परेशान हैं। एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं भीड़ को देखते हुए कुछ लोग निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहां भी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- साफ- सफाई रखें, हाथ की सफाई करें
- धूप में बच्चों को खेलने न दें
- बारिश में बच्चों को भींगने न दें और गंदे पानी में न जाने दें
- बीमार व्यक्ति से बच्चों को दूरी बनाकर रखें
- ठंडा पानी, आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ, सड़क किनारे ठेले पर खुले में बिकने वाले सामानों का सेवन न करने दें
- फ्रीज में रखी चीजों को तुरंत निकाल कर न खाएं
- मौसमी फल, ताजा भोजन का सेवन करें
- बच्चों को पूरी बांह का कपड़ा पहनाएं
-----------
चिकित्सक बोले, बीमार होने पर लापरवाही न करें
चिकित्सा अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा का कहना है कि मौसम में परिवर्तन होने पर वायरस बढ़ जाते हैं और इनका संक्रमण तेज हो जाता है। कमजोर इम्युनिटी वाले जल्द इनकी चपेट में आकर बीमार हो जाते हैं। बुखार होने पर शीघ्र चिकित्सक को दिखा कर इलाज कराएं। बीमार होने पर इलाज में लापरवाही न बरतें। बच्चों को मॉस्क लगाएं व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाने दें।

एसोसिएट प्रो. डॉ. विनीत जायसवाल बोले, बुखार होने पर पैरासीटामाल दें। भरपूर मात्रा में सादा पानी व ओआरएस का घोल बच्चे को देना चाहिए। बुखार न उतरने, सांस फूलने व दूध न पीने पर बच्चे को चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं। साफ-सफाई पर ध्यान दें तथा नमी न रखें। सीनियर रेजिडेंट डॉ. नरेंद्र मोहन जायसवाल ने कहा कि मौसम बदलने पर वायरल इंफेक्शन होता है। ऐसे में बच्चों को चिकित्सक के पास ले जाएं और इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed