{"_id":"62c08e1b19f5a144056e58a0","slug":"vinod-rai-took-charge-of-dios-deoria-news-gkp442416233","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद कुमार राय ने संभाला जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद कुमार राय ने संभाला जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद कुमार राय ने संभाला जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार
देवरिया। नए जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप माध्यमिक शिक्षा में सुधार करने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था एवं पठन-पाठन को दुरुस्त करना ही प्राथमिकता होगी। नए डीआईओएस का माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विजय भारत सिंह, अभिषेक पांडेय, गोरखनाथ गुप्ता ने स्वागत किया। उधर, कोतवाली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में निवर्तमान डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की ओर से विदाई दी गई। मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की। इस दौरान प्रभारी एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा भी मौजूद रहे।