{"_id":"63fcf62b13d81c61870d66a9","slug":"vineet-elected-pradhan-in-recounting-deoria-news-c-7-1-68926-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुनर्मतगणना में विनीत दोबारा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुनर्मतगणना में विनीत दोबारा विजयी
Mon, 27 Feb 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत खुदियां बुजुर्ग के प्रधान पद की दोबारा हुई मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक परिसर में न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को ग्राम पंचायत खुदियां बुजुर्ग के प्रधान पद की दोबारा मतगणना कराई गई। इसमें विनीत सिंह दोबारा विजयी घोषित किए गए। मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के देखरेख में मतगणना शुरू कराई गई। मतगणना के लिए एक टेबल पर चार कर्मचारी लगाए गए थे। बूथ संख्या 141 और 142 पर कुल 1118 मतों में 1053 मत वैध पाए गए। जबकि 65 अवैध रहे। करनी चुनाव चिह्न से विनीत सिंह के 410, सत्येंद्र सिंह 293, अजय 268 और रंजीत के 82 मत पाए गए। विनीत सिंह की दोबारा जीत होने पर प्रशासन ने उन्हें पुलिस के पहरे में गांव भेजा। एहतियात को लेकर गांव में पहले से ही पुलिस बल तैनात है।
लोगों के अनुसार पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में विनीत सिंह विजयी हुए थे। दूसरे नंबर पर रहे सत्येंद्र सिंह ओजी ने तहसील न्यायालय में याचिका दायर की थी। मामले में न्यायालय ने दोबारा मतगणना कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसीलदार अश्वनी कुमार, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, प्रभारी थानाध्यक्ष सदानंद यादव, एसआई शेषनाथ कन्नौजिया, संतोष याद, नंद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
कोट-
न्यायालय के आदेश पर दोबारा मतगणना कराई गई है। गणना में विनीत सिंह को 410 मत मिले हैं। रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
-गजेंद्र सिंह एसडीएम, बरहज