फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   villagers stopped nhpc team from delhi

दिल्ली से आई एनएचपीसी की टीम को ग्रामीणों ने रोका

Sat, 07 Nov 2020 05:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
villagers stopped nhpc team from delhi
दिल्ली से आई एनएचपीसी की टीम को ग्रामीणों ने रोका
विज्ञापन

मेहरौनाघाट/लार (देवरिया)। दिल्ली से मशीन लेकर स्वाइल टेस्टिंग करने आई एनएचपीसी की टीम को चुरियां गांव के किसानों ने नदी तट पर रोक दिया। किसान एनएचपीसी पर बिना बताए भूमि अधिग्रहण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने लोगों को समझा कर शांत कराया। हंगामे के दो घंटे बाद टीम स्वाइल टेस्टिंग के लिए नदी पार पहुंची। किसानों ने नायब तहसीलदार को भूमि पर सोलर प्लांट नहीं बनाने को लेकर ज्ञापन दिया है।
ब्लॉक के चुरियां गांव से दक्षिण सरयू नदी के पार महाल मंझरिया में पांच हजार एकड़ में करोड़ों की लागत से सोलर प्लांट लगाया जाना है। क्षेत्र के किसान इसका विरोध कर रहे हैं। शनिवार सुबह दिल्ली से टीम भूमि के निचली सतह का परीक्षण करने वाली मशीन लेकर पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही एनएचपीसी की टीम को सैकड़ों किसानों ने नदी तट पर रोक दिया। जब टीम के सदस्यों ने उच्चाधिकारियों से बात करने को कहा तो आक्रोशित लोग उग्र होकर हंगामा करने लगे। किसानों के तेवर देख एनएचपीसी के कर्मचारी बैकफुट पर आ गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी टीम ने नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह को दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और एसओ टीजे सिंह ने नाराज किसानों को समझा कर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद एनएचपीसी की टीम नाव के सहारे नदी उस पार पहुंची। हालांकि मशीन को लोगों ने ट्रक से उतरने नहीं दिया। नायब तहसीलदार को किसानों ने मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें उपजाऊ भूमि होने का हवाला देते हुए सोलर प्लांट नहीं लगाने की मांग की। इस दौरान रामचंद्र यादव, भगवती यादव, कल्लू चौहान, धनेसर राजभर, जयराम, वकील, राजू, बलिंद्र, भोला, यशवंत, मुसाफिर, विजय, जय गोविंद, जनार्दन, देवेंद्र, फेकू, लालबाबु, रामायण, बंशबहादुर, हरेश्याम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के बीच पूरा हुआ स्वाइल टेस्टिंग परीक्षण
किसानों के विरोध के बीच महाल मंझरिया में सोलर प्लांट के लिए प्रस्तावित भूमि के निचली सतह का परीक्षण हुआ। करीब तीन घंटे तक चले इस परीक्षण में भूमि मानक के अनुरूप मिली। अधिकारियों के मुताबिक यह भूमि सोलर प्लांट के लिए उपयुक्त है। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही यहां करोड़ों की लागत से सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed