{"_id":"6213d02592368b54211d8da3","slug":"villagers-stopped-construction-work-deoria-news-gkp427711355","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू की जगह बिछा रहे थे मिट्टी, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू की जगह बिछा रहे थे मिट्टी, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू की जगह बिछा रहे थे मिट्टी, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रोका
बघौचघाट। घटिया निर्माण कार्यों के खिलाफ लोग अब मुखर हो रहे हैं। सोमवार को पथरदेवा विकास खंड के देवरिया धूस गांव में बन रही गुणवत्ता विहीन आरसीसी सड़क का लोगों ने रोकवा दिया। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। जेई ने ठेकेदार को घटिया मटेरियल हटाते हुए ठीक से निर्माण कराने का निर्देश दिया।
देवरिया धूस गांव में आरसीसी सड़क बनाने के लिए विधायक निधि से 10.60 लाख की धनराशि स्वीकृत है। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण में बालू की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। साइड वॉल भी मजबूत नहीं है। वाहनों के दबाव से वह कभी भी ढह जाएगी। सड़क की लंबाई और चौड़ाई के मानकों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निर्माण कार्य अवरुद्ध होने की सूचना पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने ठेकेदार को मौके पर भेजा और मानक के अनुसार काम कराने को कहा। ग्रामीणों की मांग हैं कि जबतक मानक के अनुसार काम नहीं होगा तबतक निर्माण नहीं करने देंगे। इस दौरान बबलू खां, भोला खां, अनवारुल, हमीद, फ़ारूक़ आदि मौजूद रहे।