फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   villagers staged dharna at bloc

ग्रामीणों ने दिया ब्लॉक पर धरना, तहसीलदार को ज्ञापन

Thu, 09 Sep 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
villagers staged dharna at bloc
ग्रामीणों ने दिया ब्लॉक पर धरना, तहसीलदार को ज्ञापन
विज्ञापन

भटनी। नोनापार गांव में मनरेगा मजदूरों को रोजगार, शौचालय और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लॉक पर धरना दिया। जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार सलेमपुर को ज्ञापन देने के बाद जल्द समस्या समाधान के आश्वासन पर लोग धरना समाप्त कर घर को लौटे। नोनापार गांव निवासी समाजसेवी मोनू तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण बुधवार को बीडीओ पर मनमानी करने का आरोप लगा ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गए। गांव वालों ने नोनापार गांव में मनरेगा मजदूरों को काम न देने, शौचालय निर्माण और विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन बीडीओ जांच कराने में आनाकानी करते रहे। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सलेमपुर रामआसरे प्रसाद ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेने के बाद जल्द समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। इस सम्बंध में बीडीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है शिकायत पर जांच कराई जा रही है। मनरेगा मजदूरों से गांव के विकास कार्यों में काम लिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed