फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   villagers protested against overhead tank construction

Deoria News: खेल मैदान में बनाई जा रही पानी टंकी, प्रदर्शन

Sun, 11 Dec 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
villagers protested against overhead tank construction
भटनी के महुराँव गॉव में खेल मैदान में पानी टंकी बनने का विरोध करते गांव के लोग। संवाद - फोटो : DEORIA
खेल मैदान में बनाई जा रही पानी टंकी, प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के महुरांव गांव में खेल के मैदान में जल निगम पानी की टंकी बनवा रहा है। इसका रविवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। इसको लेकर ठेकेदार और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हुई। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर पानी टंकी ग्राम सभा की दूसरी जमीन पर बनवाने की अपील करेंगे। भटनी के महुरांव गांव में अमृत पेय योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण होना है।
विज्ञापन

रविवार को ठेकेदार ने चिह्नित जमीन पर खुदाई करनी शुरू की तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्राम प्रधान प्रभुनाथ यादव ने बताया कि बिना प्रधान व ग्रामीणों के सहमति के हलका लेखपाल ने खेल के मैदान को पानी टंकी के लिए चिह्नित कर दिया। एसडीएम की ओर से मुहर लगने के बाद जल निगम निर्माण कराने पहुंचा तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि पूरे गांव में बच्चों के खेलने के लिए यही एक खेल मैदान है। वहीं, शादी विवाह में मांगलिक कार्यक्रम व पशुओं का पूजन यहीं होता है। ऐसे में गांव के बच्चे खेलने कहां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्राम सभा पानी की टंकी के लिए दूसरी जमीन उपलब्ध करा रही है लेकिन ठेकेदार और प्रशासन बेवजह बात को बढ़ा रहा है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चिह्नित जमीन पर पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। अधिकारियों के निर्देश के अनुसार पुलिस काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed