{"_id":"6a5e7fd4731c7fbcb00ad501","slug":"villagers-protest-by-planting-paddy-on-the-road-deoria-news-c-208-1-deo1033-187238-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कच्चे मार्ग पर धान रोपकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कच्चे मार्ग पर धान रोपकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। सलेमपुर–मझौली–मैरवा एनएच-727 ए से भठही भाट-बभनौली-बलुआ-छेरिहा और बरिगहवा होते हुए बिहार सीमा तक जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कच्चे मार्ग पर पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि बिहार सीमा से बलुआ ग्राम पंचायत होते हुए करीब 10 गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से लोग बनकटा रेलवे स्टेशन, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचते हैं। क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन इसी मार्ग से सोहनपुर इंटर कॉलेज पढ़ने जाते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वर्षों से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान ध्रुपनाथ ने कहा कि यह सड़क हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। इसकी बदहाली के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में अरुण यादव, नंद प्रसाद सिंह, योगेंद्र यादव, सत्यदेव सिंह, दीपक गोंड, संजय सिंह, प्रभुनाथ, कल्पनाथ यादव, बृजेश राजभर, चंद्रशेखर गोंड, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।