फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers protest after the death of the farmer in a road accident

सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest after the death of the farmer in a road accident
सड़क हादसे मृत किसान कैलाश की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। मदनपुर मार्ग पर कोरवां गांव के निकट शुक्रवार की रात सड़क हादसे में किसान की मौत पर गांव वालों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। देर रात एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय के घर पहुंचकर मृतक किसान के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देने के बाद जाम खत्म हुआ।
शुक्रवार की रात बरईपार गांव के रहने वाले किसान कैलाश यादव (50) शौच कर घर जा रहे थे। सड़क पार करते समय एक चारपहिया वाहन उन्हें रौंदते हुए पेड़ से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी। वाहन की ठोकर से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चारपहिया वाहन सवार तीन लोगों में से दो लोग फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को गांव वालों ने पकड़ लिया। घटना से नाराज कई गांव के लोग सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। गांव वालों के रास्ता जाम करने से घटना स्थल पर तीन थाने की फोर्स बुलानी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां आए दिन मार्ग दुर्घटना में लोग जान गंवा रहे हैं। सड़क के इर्द-गिर्द बसे चार गांवों के सात लोगों की सड़क हादसे में जान जा चुकी है। कोरवां और बरईपार के बीच एक्सीडेंट प्वाइंट बन गया है। हादसे में जितने लोगों ने जान गंवाई उनके परिवार को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने मृतक किसान के परिवार को किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख की सरकारी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। शनिवार की सुबह पुलिस ने किसान की पत्नी कृष्णावती की तहरीर पर चालक सिंटू निवासी ग्राम नगवा खास थाना एकौना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर चारपहिया को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार से गई किसान की जान
सड़क हादसे में जान गंवा चुके किसान कैलाश की जान गाड़ी तेज चलाने से हुई। गाड़ी किसान को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराई। गाड़ी की टक्कर से पेड़ उखड़ गया है। किसान की मौत से उसके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। वह खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके निधन से चार बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया। उन्हें एक बेटी सरिता की शादी करनी थी। वहीं नाबालिग बेटा शुभम पिता की मौत से बेहाल है। उनकी पत्नी कृष्णावती का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed