{"_id":"655e4c8bf1df4212280e69c4","slug":"vikas-bharat-sankalp-yatra-will-reach-municipal-bodies-deoria-news-c-208-1-deo1003-13525-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1121 ग्राम पंचायतों व 17 नगर निकायों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1121 ग्राम पंचायतों व 17 नगर निकायों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
Thu, 23 Nov 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जनपद की सभी 1121 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों में 60 दिनों के भीतर विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगी।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान आमजनमानस को विकसित भारत की संकल्पना के बारे में जागरूक किया जाएगा। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस लोगों को सायबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जागरूक करेगी। इस दौरान सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ डॉ. राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीपीओ कृष्णकांत राय आदि मौजूद रहे।