{"_id":"620d3c5801bba56f801fd825","slug":"vigilance-team-raid-at-railway-station-deoria-news-gkp427164899","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर छापा मारा
बरहज। स्थानीय रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र पर बुधवार को गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इससे परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। रिजर्वेशन टिकट के लिए कतार में खड़े कुछ लोगों की टीम के सदस्यों से झड़प होने की भी बात सामने आई है। टीम ने अभिलेखों आदि की जांच की।
गोरखपुर की पांच सदस्यीय विजिलेंस टीम करीब साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम के सदस्यों के आने की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। जांच टीम के सदस्यों ने कैश रजिस्टर, बुकिंग टिकट आदि की जांच की। एडाप्टर खराब होने के कारण तत्काल टिकट नहीं बन पाया था। स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार, खिड़की पर रिजर्वेशन के लिए कतार में खड़े बुलंदशहर के बुद्धांत नगर निवासी एक व्यक्ति तथा महेन के एक व्यक्ति को विजिलेंस टीम ने संदेह के आधार पर दबोच लिया, जिससे नोकझोंक की स्थिति हो गई थी। बाद में आईडी आदि चेक करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। इस संबंध में आरक्षण लिपिक वीरबहादुर यादव ने बताया कि गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने जांच की है।