फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of teacher sleeping during school time in Deoria goes viral

Deoria News: सामने बैठे पढ़ रहे थे बच्चे... कुर्सी पर पैर रख आराम से सो रहे थे शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 30 Jul 2024 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 10:42 AM IST
सार

जिले के सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय महुई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शिक्षक कुर्सी पर पैर फैलाकर सो रहे हैं। उसी कक्षा में छात्र-छात्राएं उछल कूद कर रहे हैं। कोई छात्र खिड़की से झूल रहा है, तो कुछ आपस में समूह बनाकर बात कर रहे हैं। वीडियो में दूसरी कक्ष में एक महिला शिक्षिका मोबाइल में मशगूल हैं।

विज्ञापन
Video of teacher sleeping during school time in Deoria goes viral
कुर्सी पर पैर रखकर सोते टीचर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में स्कूल टाइम में क्लास में सो रहे शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जब बीएसए को हुई तो उन्होंने बीईओ सदर को जांच के लिए भेजा। वहीं वायरल वीडियो के बाबत शिक्षक ने बताया कि उमस के कारण उन्हें नींद आ गई थी। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन




जिले के सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय महुई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शिक्षक कुर्सी पर पैर फैलाकर सो रहे हैं। उसी कक्षा में छात्र-छात्राएं उछल कूद कर रहे हैं। कोई छात्र खिड़की से झूल रहा है, तो कुछ आपस में समूह बनाकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Video of teacher sleeping during school time in Deoria goes viral
एक महिला शिक्षिका मोबाइल चलाने में मशगूल दिखी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दूसरी कक्ष में एक महिला शिक्षिका मोबाइल में मशगूल हैं। वह इतनी मशगूल है कि वीडियो बनने का उनको पता भी नहीं चल पा रहा है। उनकी कक्षा में भी छात्र-छात्राएं बातें कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बद बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी सदर देव मुनि वर्मा को सत्यता की जांच के लिए स्कूल भेजा। सोमवार को स्कूल पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत शिक्षकों से उनका पक्ष जाना।

इसकी रिपोर्ट उन्होंने बीएसए को भेज दी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि स्कूल टाइम में सोने के बाबत सफाई में शिक्षक ने बताया कि उमस के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और नींद आ गई। वहीं आरोपी शिक्षिका ने बताया कि प्रेरणा संबंधी कार्य कर रही थीं।

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि  बीईओ सदर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed