फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   victory aman and stuti in 100 meter race

सौ मीटर रेस में अमन और स्तुति ने बाजी अपने नाम की

Sun, 27 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
victory aman and stuti in 100 meter race
सौ मीटर रेस में अमन और स्तुति ने बाजी अपने नाम की
विज्ञापन

- बीआरडी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमन विश्वकर्मा प्रथम, ज्ञानेंद्र मिश्र द्वितीय धनंजय यादव ने तृतीय तथा महिला वर्ग में स्तुति जायसवाल, आरती मिश्रा, स्वीटी बर्नवाल क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 200 मीटर रेस में संदीप यादव, शैलेश प्रजापति, अनुराग तिवारी, महिला वर्ग में अंजली कुशवाहा, कुसुम मौर्या, निधि यादव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर आईं।

400 मीटर रेस में सोनू चौहान, आयुष यादव, शैलेश प्रजापति, बालिका वर्ग में कुसुम मौर्या, अंजली कुशवाहा, मैत्री सिंह, 1500 मीटर में शैलेश प्रजापति, सोनू चौहान, रूद्रेश, बालिका वर्ग में रंजना यादव, कुसुम मौर्या, संजना चौहान पहले तीन स्थानों पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में अमन विश्वकर्मा, अजीज अली, विशाल शर्मा, महिला वर्ग में कुसुम मौर्या, रंजना मलमल, विजयलक्ष्मी मौर्या, ट्रिपल जंप में रविनाथ तिवारी, विशाल शर्मा, प्रवीण चौरसिया, गोला फेक में संदीप यादव, बृजेश पांडेय, विवेक कुमार, बालिका वर्ग में उम्मे, कविता यादव, विजयलक्ष्मी पहले तीन स्थानों पर बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में बृजेश पांडेय, रविनाथ तिवारी, शिवपाल यादव, भालाफेक में शिवपाल यादव, दीप नारायण चौधरी, विवेक सिंह क्रमश: पहले तीन स्थानों पर आए। वालीबॉल में येलो हाउस टीम विजेता तथा ग्रीनहाउस टीम उपविजेता रहे। बैडमिंटन में बालक युगल वर्ग में विपिन कुमार व अभिजीत मणि त्रिपाठी व बालिका में शिवांगी व काजल ने प्रथम प्रथम स्थान पाया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह में डॉ. शंभू नाथ तिवारी, विकास तिवारी, महातम सिंह, शिवानंद नायक, अजीत कुमार, संजय कुमार, प्राचार्य एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. शरद चंद्र मिश्र, डॉ. विनय रावत, पूर्व प्राचार्य डॉ. महेश्वर सिंह, डॉ. कमलापति प्रजापति, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. हरिशंकर गोविंदराव, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ सतीश चंद गौड़, आयोजन सचिव डॉ. अभिनव सिंह, डा.भावना सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed