फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Victims struggling to get a report registered

Deoria News: रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहे पीड़ित

Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Victims struggling to get a report registered
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से हुई छेड़खानी में पीड़ित परिवार तीन दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है मगर उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने से लेकर गांव तक पहले सुलह-समझौता के लिए दबाव बनाया गया और जब इन्कार किया गया तो धमकी मिल रही है। आरोप है कि 17 वर्षीय किशोरी 13 अक्तूबर को 65 वर्षीय पड़ोसी ने जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी की बहन घर से बाहर निकली तो बुजुर्ग की हरकत देखकर शोर मचाया। पीड़िता को लेकर मां और बहन आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो आरोपी पक्ष मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंच शिकायती पत्र भी दिया। भाई का आरोप है कि शिकायती पत्र देने के बाद पुलिस और स्थानीय नेता सुलह-समझौता के लिए दबाव बनाने लगे। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed