फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vending machine was stoped

टेंडर के पेंच में फंसा है टिकट वेंडिंग मशीन, खिड़की पर लग रही भीड़

Sun, 27 Mar 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
vending machine was stoped
टेंडर के पेंच में फंसा है टिकट वेंडिंग मशीन, खिड़की पर लग रही भीड़
विज्ञापन

खराब पड़ी मशीनों की वजह से लोगों को हो रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रेलवे स्टेशन परिसर में तीन आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण काल से ही यह बंद पड़ा है। मशीनों का टेंडर नहीं होने से इनका उपयोग नहीं हो रहा है। इसके चलते जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही खिड़की पर जनरल टिकट की आस में लोग घंटों लाइन लगा रहे हैं।
सदर रेलवे स्टेशन पर काउंटर के पास लगी आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन टेंडर की पेंच में फंसकर धूल फांक रही है। विभिन्न ट्रेनों में जनरल टिकट पर हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। इसे तीन साल पहले कई लाख रुपये खर्च कर लगाया गया था, ताकि यात्री विंडों पर लाइन में लगने से बचें और निर्धारित मूल्य पर मशीन से खुद टिकट हासिल कर सकें। ट्रेन के समय पर विडो पर लंबी लाइन लग जाती है। इससे बचने के लिए आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) सुविधाजनक होती है। जबकि एक जनवरी से जनरल टिकट की सुविधा कृषक एक्सप्रेस, सवारी गाड़ी, इंटरसिटी ट्रेन में भी शुरू हो चुकी है। एक खिड़की पर लंबी लाइन की वजह से लोगों की ट्रेन छूट सकती है।
विज्ञापन

कोट
टिकट मशीन जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए आला अफसरों के निर्देश का इंतजार है। कोरोना संक्रमण काल से बंद है। नया टेंडर होने के बाद फिर से टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई अंसारी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed