फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vehicles not aloowed from bhagalpur bridge

भागलपुुर पुल पर कल से आवाजाही होगी बंद

Sat, 23 Apr 2022 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
vehicles not aloowed from bhagalpur bridge
भागलपुुर पुल पर कल से आवाजाही होगी बंद
विज्ञापन

एक सप्ताह तक नहीं चल सकेंगे छोटे बड़े वाहन
बेयरिंग लगाने में वाहनों के आवागमन पर आ रही थी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। भागलपुर पुल पर 24 अप्रैल से आवाजाही बंद होगी। पुल पर बेयरिंग लगाने के लिए विभाग ने एक सप्ताह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। अब बलिया व वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन कपरवार होकर जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
देवरिया और बलिया को जोड़ने वाले सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर पुल के छठवें पाए के दब जाने और जोड़ में दरार आ जाने के कारण पुल जर्जर हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए विभाग ने चार करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर आरएनएम लिमिटेड कंपनी मुंबई को मरम्मत का कार्य सौंपा। 12 जनवरी से 12 फरवरी तक दोनों तरफ आठ फीट ऊंचाई का हाइट गेट लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। सेतु विभाग के उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने जिलाधिकारी से मिलकर तय किया कि 24 अप्रैल से एक मई तक दोपहिया से लगायत सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही एक हफ्ते तक नहीं होगी। बिहार से लार होते हुए आने वाले सभी वाहनों को कुंडौली से बरहज की तरफ डायवर्जन कर दिया जाएगा। बलिया वाराणसी जाने वाले वाहन बरहज कपवार पुल से जाएंगे। वहीं, देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन सोनूघाट से बरहज की तरफ मुड़ जाएंगे। इस बाबत उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल दिन रविवार से एक हफ्ते के लिए बाइक सहित सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। जरूरत पड़ी तो हफ्ते भर का समय और बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि बिना आवागमन बंद किए बेयरिंग लगाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

...
इंसेट
पुल बंद होने से क्षेत्रीय लोगों की बढे़गी परेशानी
नित्यानंद मिश्रा, बृज भूषण यादव, सुनील पांडेय सत्येंद्र पांडेय, सम्पूर्णानंद पांडेय, रोशन यादव, संदीप यादव, अजय यादव, नित्यानंद पांडेय, अमरेश यादव मणि आदि का कहना है कि सभी वाहनों के बंद हो जाने से क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानी होगी। प्रशासन को खरवास में ही बंद कर बेयरिंग लगा लेना चाहिए था। यहां शादी-ब्याह वाले लोगों को 90 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed