{"_id":"601456d88ebc3ef7c65807f4","slug":"vehicle-theft-gang-caught-deoria-news-gkp3827236125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गैंग के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग के कई सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
देवरिया। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार से अधिक सदस्यों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से एक बोलेरो और पांच से अधिक मोटर साइकिल बरामद की गई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए अधिकांश चोर बिहार प्रांत के हैं। पूछताछ में इन्होंने खामपार सहित कई स्थानों से बाइक चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है। वैसे अधिकारिक तौर पर कोई नहीं बता रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं, उनसे पूछताछ चल रही है।
जनपद में हाल के दिनों में वाहन चोरी घटनाएं बढ़ी हैं। इसको लेकर पुलिस परेशान थी। वाहन चोर गिरोह के पर्दाफाश में पुलिस जुटी थी। इसी बीच एसओजी व कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में ली है और कुछ वाहन भी बरामद हुए हैं, जिनके चोरी के होने कर संभावना व्यक्त की जा रही है।