फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vehicle agency owner dies in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में वाहन एजेंसी के मालिक की मौत, मची चीख-पुकार

Mon, 12 Feb 2024 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Feb 2024 04:41 PM IST
सार

भटनी थाना क्षेत्र के चकउर फकीर गांव निवासी इंदल गुप्ता पुत्र गोपीचंद गुप्ता  नगर के बाईपास रोड बजाज दोपहिया वाहन का डीलरशिप  संचालित करते थे। वह रविवार की शाम किसी काम से एकलाआम की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन की ठोकर से इंदल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गए थे।

विज्ञापन
Vehicle agency owner dies in road accident
इंदल गुप्त (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में भटनी नगर स्थित एक दोपहिया एजेंसी के मालिक की सड़क हादसे में रविवार की रात मौत हो गई। दुर्घटना भटनी इलाके के एकला आम चौराहे के आसपास होना बताया जा रहा है।  पुलिस ने  शव को कब्जे में ले लिया।  व्यवसायी की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के चकउर फकीर गांव निवासी इंदल गुप्ता पुत्र गोपीचंद गुप्ता  नगर के बाईपास रोड बजाज दोपहिया वाहन का डीलरशिप  संचालित करते थे। वह रविवार की शाम किसी काम से एकलाआम की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन की ठोकर से इंदल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गए थे।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने देवरिया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान युवा व्यावसायी की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी शिल्पी तथा मासूम पुत्र शिवाय रो-रो कर बुरा हाल है। वही रिश्तेदार, ग्रामीण सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद फिर शाम को शव घर पहुंचने पर व्यवसायी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed