फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vegetable trader dies in road accident in Mumbai

सब्जी कारोबारी की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

Thu, 10 Mar 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vegetable trader dies in road accident in Mumbai
सब्जी कारोबारी की मुंबई में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

पथरदेवा। तरकुलवा थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत हरैया के खरहरिया टोले के निवासी सुदामा यादव (53 वर्ष) की बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पनवेल से सब्जी की खरीदारी कर ट्रक से दुकान पर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक की कंटेनर से टक्कर हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया गांव के खरहरिया टोला के सुदामा यादव करीब बीस साल से मुंबई में सब्जी का थोक व्यवसाय करते थे। करीब दो माह पूर्व वह गांव आए थे। मकान का निर्माण कराकर फिर मुंबई चले गए। परिजनों के अनुसार, सुबह पनवेल से ट्रक से सब्जी की थोक खरीदारी करके वापस पारले लौट रहे थे।
विज्ञापन

सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में ट्रक की टक्कर हो गई। मौके पर ही सुदामा यादव की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही उनकी बूढ़ी मां यशोदा देवी, पत्नी मोनाका देवी, बड़े भाई बैरिस्टर यादव, इकलौते बेटे आनंद यादव सहित पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed