फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vedanta Cricket Club defeated Sahodra

Deoria News: वेदांत क्रिकेट क्लब ने सहोदरा को दी मात

Tue, 06 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vedanta Cricket Club defeated Sahodra
देवरिया। अंडर 14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का छठवां मैच सोमवार को सदर ब्लॉक के बगहा मठिया में खेला गया। इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब ने सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर को 38 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मार्कण्डेय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। वेदांत क्रिकेट क्लब के कप्तान आर्यन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 20 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज्यादा सादिक ने 19 रन बनाए। वहीं फरहान ने 12 रन की पारी खेली। सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष और अभिमन्यु सिंह ने क्रमशः 2- 2 विकेट लिए। गगन, अंकित, ईशान और अंशुमान ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी मात्र 42 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें उत्कर्ष ने 12 रन का योगदान दिया। वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे अधिक राजवीर ने 3 विकेट लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed