फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vaccine was lacking, vaccination was not done at many centers

वैक्सीन की थी कमी, कई केंद्रों पर नहीं हुआ टीकाकरण

Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccine was lacking, vaccination was not done at many centers
वैक्सीन की थी कमी, कई केंद्रों पर नहीं हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए लोग जागरूक हुए तो वैक्सीन की कमी आड़े आने लगी। ऐसे में वैक्सीनेेशन कार्य धीमा हो गया है। बुधवार को अधिकांश केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग मायूस होकर लौट गए। यही हाल जिला पुरुष व महिला अस्पताल का भी रहा।
जिले में नौ केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। बुधवार को लक्ष्य 880 के सापेेक्ष 915 लोगों का टीका लगा। यहां 18 से 44 वर्ष के 2731, बुजुर्ग 37 और 45 वर्ष से ऊपर के 77 लोगों व एक फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन की प्रथम और 528 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि टीकाकरण कार्य चल रहा है। वैक्सीन की कमी के कारण दिक्कत आई। जल्द ही और वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

मेहरौनाघाट प्रतिनिधि के अनुसार, लार सीएचसी पर कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े हो गए। यहां वैक्सीन नहीं पहुंची। इसे लेकर अस्पताल कर्मचारियों के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। वैक्सीन लगवाने आए हरिवंश यादव, चंदा देवी, सुग्रीव यादव, यदुवंशी राजेश, मुकेश यादव, ओमप्रकाश, बीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव बोलेे, हमलोग पहली डोज लगवाने के लिए तीन दिनाें से अस्पताल से लौट रहे हैं। भीड़ अधिक तो कभी कभी वैक्सीन खत्म होने की बात कह कर वापस भेज दिया जा रहा है। प्रमोद यादव,जितेंद्र पांडेय, मंटू आदि लोगों बोले, दूसरी खुराक की निर्धारित तिथि बीत चुकी है। बावजूद इसके टीका नहीं लग रहा है। भीड़ अधिक होने से हम लोग कई दिन से लगातार वापस लौट रहे हैं। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लग रही है। कोविशिल्ड वैक्सीन खत्म है। आने पर टीकाकरण फिर सुचारू रूप से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed