{"_id":"6005c37d8ebc3e324f3c151b","slug":"vaccination-will-be-done-for-three-days-at-12-centers-deoria-news-gkp3814335110","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 केंद्रों पर तीन दिन होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 केंद्रों पर तीन दिन होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 केंद्रों पर तीन दिन होगा टीकाकरण
देवरिया। जनपद में कोविड-19 टीकाकरण 12 केंद्रों पर होगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी है। 22, 28 व 29 जनवरी को 12 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। इन केंद्रों पर 62 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जहां मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
जिले में प्रथम चरण में 12034 मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया जाना है। टीकाकरण के शुभारंभ के दिन 16 जनवरी को 286 लोगों को टीका लगाया गया था। अब जिले के 12 केंद्रों पर वैक्सीनेशन तीन दिन 22, 28 व 29 जनवरी को होगा। इसके लिए जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी सलेमपुर, गौरीबाजार, रुद्रपुर, पीएचसी चकियवां, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, लार, तरकुलवा, देसही देवरिया के पिपरा दौलाकदम, भटनी का चयन किया गया है। इन केंद्रों पर 22 व 28 जनवरी को 22-22 सत्र तथा 29 जनवरी को 18 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
केंद्र पर तीन कमरे तैयार किए गए हैं। पहले कमरे में टीके के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दूसरे कमरे में टीका लगाया जाएगा। तीसरे कमरे में टीका लगने वाले को आधे घंटे तक रखा जाएगा और उस पर नजर रखी जाएगी। किसी को दिक्कत होने पर तत्काल उसे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वार्ड की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि तत्काल बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
छूटे लोगों को बाद में लगेगा टीका
कोविड-19 टीकाकरण के लिए निश्चित तिथि पर जो लोग छूट जाएंगे उनकी सूची तैयार की जाएगी। उन्हें बाद में टीका लगाया जाएगा।
शासन के निर्देश पर कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए 22, 28 व 29 जनवरी की तिथि निश्चित की गई है। इस दिन जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व सीएचसी, पीएचसी सहित 12 केंद्रों पर वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है।
डॉ. सुरेंद्र सिंह
नोडल अधिकारी/एसीएमओ