फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP News : Two including farmer died due to lightning in Deoria

UP News : देवरिया में बिजली गिरने से किसान सहित दो की मौत, बारिश ने किया सितम

Sat, 10 Sep 2022 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 12:23 AM IST
सार

UP News :घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
UP News : Two including farmer died due to lightning in Deoria
घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली गिरने से किसान सहित दो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी रमाकांत यादव 60 घर पर ही रहकर खेती व पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दोपहर में गांव के बाहर खेत में पशुओं को चराने गए थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। 
विज्ञापन


बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ में पशु चरा रहे लोगों ने घर पहुंच बताई। मौत की खबर मिलते ही बेटे संजय यादव पिता की मौत से गमजदा हैं जबकि दूसरी घटना थाना क्षेत्र के नरियांव गांव में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की भगनी देवी 65 पत्नी स्व. हरिकिशुन पाल अपने खेत में सोहनी करने गई थीं, तभी बारिश के समय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से  घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके बेटे सुरेंद्र पाल व जितेंद्र पाल सहित बेटी का रो -रो कर बुरा हाल हो गया था।


बिजली गिरने से छत का बर्जा टूटा, इलेक्ट्रानिक सामान जले
पड़री बाजार में बारिश के बीच बिजली गिरने से घरों में दरार पड़ गई। वहीं कई घरों में लगे इन्वर्टर व पंखे जल गए। शुक्रवार को बिजली गिरने से पड़री पांडेय गांव के शिक्षक रामानंद प्रसाद के घर का बर्जा टूट गया तथा इन्वर्टर एवं पंखा जल गए। पड़री पांडेय गांव के ही डॉ. अरविंद पांडेय, सुरेंद्र पांडेय के घर में लगा इन्वर्टर जल गया। पड़री बाजार के व्यवसायी हरिओम वर्मा की दुकान में लगा इलेक्ट्रानिक सामान जल गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed