फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP girl Team Wine

बालिका वर्ग में यूपी चैंपियन और बालक में बना उपविजेता

Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
UP girl Team Wine
देवरिया में हुई नेशनल खो खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में यूपी की टीम विजेता ट्राफी के साथ। - फोटो : DEORIA
बालिका वर्ग में यूपी चैंपियन और बालक में बना उपविजेता
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्यालयीय खो-खो चैंपियनशिप के पांचवें दिन खेला गया फाइनल मैच
बालिका टीम ने कर्नाटक को दी शिकस्त तो बालक टीम महाराष्ट्र टीम से हारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय 17 वर्षीय बालक/बालिका खो-खो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले मंगलवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रांगण में खेले गए। बालिका वर्ग में यूपी टीम ने कर्नाटक को 8-5 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान उत्तर प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 13-09 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बालक वर्ग में महाराष्ट्र टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण, उत्तर प्रदेश को रजत और तीसरे स्थान पर रही गुजरात को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम ने स्वर्ण, कर्नाटक को रजत और महाराष्ट्र को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा खेल प्रेमी ग्राउंड पर उमड़े रहे। सभी ने यूपी टीम का जबरदस्त उत्साहवर्धन किया और अच्छे खेल पर अन्य प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाड़ियों का भी तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी, डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा
समापन समारोह के पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आगंतुकों का दिल जीत लिया। स्वागत गीत कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, देशभक्ति गीत महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, मझगावां इंटर कॉलेज के छात्रों ने जोशपूर्ण फरूआही नृत्य से कार्यक्रम का मान बढ़ाया। इसके पूर्व फाइनल मैच का शुभारंभ अतिथियों ने दोनों कोर्ट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन रविकांत मणि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘खेलो इंडिया’ योजना का लाभ उठाएं खिलाड़ी : सांसद
देवरिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने मौके पर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ओलंपिक की तैयारियों को ध्यान में रखकर ‘खेलो इंडिया’ स्कीम चलाई जा रही है। इसमें मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ियों को लाभ भी मिल रहा है। यहां के भी खिलाड़ी मेहनत करें तो वह खेल के क्षेत्र में बेहतर योगदान देकर जिले का नाम रोशन करेंगे। जेडी योगेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि गोरखपुर मंडल में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता ने अपनी बेहतर मेजबानी का सबूत दिया है। अध्यक्षता कर रहे डीएम ने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा एवं टीम भावना जागृत होती है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजन में बहुत मेहनत करनी पड़ती है, आयोजन समिति ने अच्छा काम किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत मेें आयोजन सचिव शिवानंद नायक ने आभार जताया। इस दौरान एडीआईओएस रामहजूर प्रसाद, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, उपप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, डॉ. मिथिलेश सिंह, कैप्टन जितेंद्र सिंह, सत्यनारायण चौधरी, सुमित भाटिया, विनोद सिंह, राजेश वर्मा, राधिका, जया पांडेय, विनोद कुशवाहा, शालिनी शर्मा, अंब्रेश पटेल, दीक्षा, राधेश्याम, विनय, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed