{"_id":"62ae2b3e552ed929c9363fd7","slug":"up-board-result-anshu-yadav-got-10th-position-in-up-merrit-list-of-high-school-deoria-news-gkp440798816","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: हाईस्कूल की प्रदेश सूची में दसवें स्थान पर आईं जिले की अंशु यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल की प्रदेश सूची में दसवें स्थान पर आईं जिले की अंशु यादव
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में जिले के भटनी क्षेत्र की कौला डाबर गांव की अंशु यादव ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने मंडल एवं जनपद में टॉप भी करते हुए ग्रामीण प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
श्रीवचन डॉ.भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज भरहेचौरा की छात्रा अंशु के पिता दिनेश यादव किसान एवं मां सरिता देवी गृहिणी हैं। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और चित्रकला विषय से पढ़ाई की है। अंशु ने विज्ञान में पूरे 100 अंक हासिल किया है। अंशु को हिंदी में 97, अंग्रेजी में 94, गणित में 95, सोशल साइंस व ड्राइंग में 95-95 अंक मिले हैं। अंशु ने बताया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। हाई स्कूल परीक्षा के लिए उन्होंने प्रतिदिन सात से आठ घंटे की पढ़ाई की। साथ ही रिवीजन पर ज्यादा फोकस किया। गणित व विज्ञान उनके मनपसंद विषय हैं और बिना कोचिंग की सहायता से ही उन्होंने तैयारी की। उन्हें टॉप टेन में आने की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने इसके लिए कठिन परिश्रम किया था। प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद मौर्य ने बताया कि अंशु पढ़ने में होशियार रही हैं। वह प्रतिदिन स्कूल आती रही हैं।