फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP Board Result 2022 Anshu of Deoria secured top 10 position

UP Board Result 2022: देवरिया की अंशु ने हासिल किया टॉप 10 में स्थान, विज्ञान में आए पूरे 100 में से 100 अंक

Sat, 18 Jun 2022 04:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 04:02 PM IST
सार

अंशु ने विज्ञान में 100 अंक हासिल किया है, हिंदी में 97 और गणित में 95 अंक पाने में सफल रही हैं। अंशु ने बताया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Anshu of Deoria secured top 10 position
अंशु यादव ने यूपी टॉप 10 में स्थान बनाया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र की कौला डाबर गांव की रहने वाली अंशु यादव ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। इसके साथ ही उन्होंने मंडल टॉप भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है।

विज्ञापन


अंशु के पिता दिनेश यादव किसान और मां सरिता देवी गृहिणी हैं। अंशु भटनी क्षेत्र के श्री वचन डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज भरहे चौरा की छात्रा हैं। यहां के प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद मौर्य ने बताया कि अंशु पढ़ने में बहुत होशियार रही हैं। वह प्रतिदिन स्कूल आती रही हैं। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और चित्रकला विषय से पढ़ाई की है।
विज्ञापन


अंशु विज्ञान में 100, हिंदी में 97 और गणित में 95 अंक पाने में सफल रही हैं। अंशु ने बताया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन सात से आठ घंटे की पढ़ती थी। साथ ही रिवीजन पर ज्यादा फोकस किया। गणित व विज्ञान उनके मनपसंद विषय हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें टॉप 10 में आने की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने इसके लिए कठिन परिश्रम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed